आलापुर (अंबेडकरनगर)। बेसिक शिक्षा विभाग न्याय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी में जुट गया है। इसे लेकर गत दिवस खंड शिक्षाधिकारी रामनगर शैलजा मिश्र की अध्यक्षता बैठक हुई।
बीईओ ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता आगामी 25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक प्रस्तावित है। इसमें न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय को खेल में प्रतिभाग करना होगा। प्रतियोगिता में फुटबाॅल, हैंडबाॅल, योग, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि के जरिये बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। इन इवेंट्स में ब्लाॅकस्तर के एक-एक टीम का चयन किया जाएगा। जो ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में अपने न्याय पंचायत स्तर का प्रतिनिधित्व करेगी। बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से कहा है कि खेलों में सभी स्कूलों को भाग लेना होगा। प्रतियोगिता में जानबूझकर हिस्सा न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गंगा राम यादव, खेल अनुदेशक कमलेश यादव, देवेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार, अजय कुमार, मनीषा यादव, सिम्पल गुप्ता, पूनम यादव, नीलम यादव, अरुण वर्मा, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)