फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हादसे में घायल काे 1.50 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त उपचार

Fri, 09 Jan 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित और निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैशलेस ट्रीटमेंट आफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम की महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत अब दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार नजदीकी सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में भी निशुल्क किया जाएगा। इसके लिए जिले में अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि कैशलेस ट्रीटमेंट आफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम घायलों की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होगी। आयुष्मान योजना सहित अन्य आधुनिक सुविधा से लैश अस्पतालों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां बिना किसी खर्च के निजी अस्पतालों में घायल का त्वरित उपचार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें