फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो के कमरे से चोरों ने उड़ाए 7 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील कर्मचारियों के आवासीय परिसर में स्थित कानूनगो के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने करीब सात हजार की नकदी पार कर दी। बताते चलें कि इस परिसर में रहने वाले तीन कर्मचारियों के साथ चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की शिथिलता के चलते मामले में कोई कार्रवाई नही होती और बेखौफ चोर कर्मचारियों को चूना लगाकर गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जलालपुर में सीएम योगी प्रदेश में अपराध मुक्त समाज देने का दंभ भर रहे थे, तो दूसरी तरह चोर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की पोल खोल रहे थे। जलालपुर तहसील के कानूनगो प्रवेश कुमार ड्यूटी के लिए निकल चुके थे। देरशाम जब वह वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा देख सन्न रह गए। कमरे में रखा सात हजार रुपये गायब हो चुका था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जलालपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें