फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक रात में पांच घरों को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
जैतपुर के नेवरी चांदपुर सिंधीपुर गांव में चोरी के बाद आलमारी का टूटा ताला व बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों के गिरोह ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने एक घर में घुसकर कीमती सामान चुराने के बाद गांव के अन्य चार घरों को भी निशाना बनाया, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

जैतपुर के नेवरी चांदपुर सिंधीपुर निवासी दिनेश कुमार मिश्र के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर उनके चाचा के मकान की बाउंड्री के सहारे छत पर चढ़े और जाल को तोड़कर दुपट्टे के सहारे घर के अंदर प्रवेश किया। आरोप है कि चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर तीन सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठियां, दो चांदी के करधन, एक मंगलसूत्र, दो झुमके, एक माथ टीका, एक पावजेब, टप्स और अन्य सोने-चांदी के जेवर के साथ-साथ 50 हजार रुपये की नकदी भी पार कर दी।
इसके बाद चोरों ने गांव के अन्य घरों को भी निशाना बनाया। दिनेश कुमार मिश्र के भतीजे विनायक मिश्रा, चाचा राम आसरे मिश्रा, राम प्रकाश मिश्रा और गांव के अतुल तिवारी के घरों से भी चोरों ने एक सोने की चेन, एक अंगूठी, माथ टीका, झुमके, सोने की लॉकेट सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दिनेश के मुताबिक चोरी हुए जेवर 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के हैं। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें