फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चोरों ने घर 15 लाख के जेवर व नकद उड़ाए

विज्ञापन
बसखारी के संदहा गांव में चोरी के बाद आलमारी के बिखरा सामान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र के संदहा गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 15 लाख के आभूषण और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। परिवार के लोगों ने स्प्रे डालकर बेहोश करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंगेज खान के मुताबिक रविवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर छत के रास्ते भीतर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठी और झुमके शामिल हैं, के साथ 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घर में किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। परिजनों का कहना है कि रोजाना सुबह चार बजे उठकर अजान और नमाज अदा करने वाले सदस्य भी उस रात नहीं जागे। सुबह करीब छह बजे आंख खुलने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरों ने वारदात से पहले किसी नींद लाने वाले स्प्रे या नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया होगा, जिसके कारण पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रह गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें