जलालपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर के रामगढ़ नारायणपुर में रविवार की रात शादी समारोह में 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश भाग निकले, जिसके बाद हड़कंप मच गया। राममिलन विश्वकर्मा के मुताबिक उनकी बेटी लक्ष्मी विश्वकर्मा के शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात आजमगढ़ के बस्ती गांव से आई थी। देर रात द्वार पूजा कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। वह रुपये से भरा बैग लेकर बरातियों के स्वागत के लिए खड़े थे। तभी वहां पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने उनके हाथों से रुपये से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले। उसके अंदर बेटी की तिलक चढ़ाने के लिए 50 हजार और 10 हजार रुपये अन्य खर्च के लिए रखे थे। प्रभारी निरीक्षक थीरेंद्र आजाद ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।