फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बंद घर का ताला तोड़ तीन लाख के जेवर ले उड़े चोर

विज्ञापन
जहांगीरगंज के मदुआना गांव में मीरा के घर के कमरे में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मदुआना गांव का है, जहां चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मदुआना गांव निवासी संजय की पत्नी मीरा अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। संजय सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। मीरा अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सात जून को आलापुर क्षेत्र के मंडप गांव गई थीं। शादी के बाद वह 9 जून को फिर बहन के घर चली गईं। शुक्रवार को जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने कमरे में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर पार कर दिए। चोरी गए सामान में पाजेब, करधनी, मांगटीका, नथिया, झुमकी और पायल शामिल हैं। मीरा ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरी चोरी
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सात जून की रात सुतहरपारा गांव में चोरों ने नागेंद्र यादव के घर का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। वहीं, 4 जून को हथिनाराज गांव में भी चोर लगभग पांच लाख रुपये के जेवर समेट ले गए थे। इन घटनाओं का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था कि चोरों ने मदुआना गांव में एक और वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें