अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। रविवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए 24 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. ज्ञानप्रकाश के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की।
संदेह होने पर 22 लोगों का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को खुद भी एहतियात बरतना होगा।