फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व मुंबई से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही तय हुआ है कि होटलों में ठहरने वाले बाहरी लोगों की भी आकस्मिक जांच की जाएगी। जिला अस्पताल में होने वाली जांच की संख्या भी बढ़ाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई प्रांतों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में जहां तेजी से वृद्धि हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वॉयरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कमर कस ली है। बस स्टेशन के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अब थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। डॉ. सुभाष के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कैंप लगा रखा है। जैसे ही दिल्ली व मुंबई की कोई ट्रेन अकबरपुर पहुंचती है, ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग स्वास्थ्य कर्मी करने लगते हैं। इसी प्रकार बस स्टेशन पर भी स्वास्थ्य टीम यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। हालांकि जो यात्री बस स्टेशन के अंदर जाते हैं, उनकी ही स्क्रीनिंग हो पाती है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना वॉयरस का प्रकोप जिले में न बढ़ सके, इसके लिए होटलों में ठहरने वाले लोगों की भी आकस्मिक जांच कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। सभी सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में स्थित होटलों की आकस्मिक जांच कर वहां ठहरने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करें।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों, आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कर्मचारियों से भी समय-समय पर रिपोर्ट लेते रहें कि संबंधित के गांव में कोई बाहरी तो नहीं आया है। यदि दूसरे प्रांत से कोई आता है, तो उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही नार्मल स्थिति में भी उसे 14 दिन के होम क्वारंटीन में रखा जाए। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में जांच की संख्या में भी वृद्धि की तैयारी की जा रही है।
लंबे समय से जिले में एक भी कोरोना पॉजीटिव मरीज के न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इस बीच एक कोरोना पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ कार्यालय के अनुसार सोमवार को मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी एक युवक इलाज के लिए लखनऊ गया हुआ था।
वहां मंगलवार को जांच में पाया गया कि वह कोरोना पॉजीटिव है। इस पर उसे संबंधित अस्पताल में आईसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि देश में कोरोना वॉयरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में रेंडम टेस्टिंग तेज कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर मुंबई व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की भी आकस्मिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें