अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक मुकेश मधुर 17 सितंबर को थाईलैंड में अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे। थाईलैंड में आयोजित कार्यक्रम में विश्व के अलग-अलग देशों से कलाकार जहां अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, तो वहीं मुकेश भी बांसुरी से लोगों का मन मोहेंगे। नेपाल, भूटान, श्रीलंका में समेत कई देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मुकेश ने मंगलवार को दूरभाष पर बताया कि 17 सितंबर को थाईलैंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
वेरिनका जूको कला केंद्र के ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में फ्रांस, जर्मनी, जापान समेत कई अन्य देशों के कलाकार शामिल हो रहे हैं। कहा कि यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत का प्रतिनिधित्व मुझे करने का मौका मिल रहा है। (संवाद)