फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खात्मे तक युद्ध विराम नहीं होना चाहिए था : स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सराहनीय कदम था, लेकिन दो दिन में ही युद्ध विराम की घोषणा कर ठीक नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की चुनावी रैली में आतंकियों को कड़ी सजा देने की बात कही थी।
विज्ञापन


मौर्य रविवार को जलालपुर में अपना जनता पार्टी की ओर से आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बनी हुई है। देश की संपत्तियों की बिक्री कर देश को नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा शासनकाल में सरकारी विद्यालयों की स्थिति खराब है।
उन्होंने कहा कि पांच किलो अनाज देकर युवाओं को शिक्षा व रोजगार से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे, बंदरगाह, एयरपोर्ट, एलआईसी जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं को निजी कंपनियों के हाथों बेच दिया गया है। उन्होंने संगठन के लोगों से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सागर व शादाब खान, अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बृजेश प्रजापति, महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य पर गहराया संकट
किछौछा (अंबेडकरनगर) बसखारी स्थित टांडा रोड पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है और युवाओं के भविष्य पर संकट गहराया है। इस दौरान रामचंद्र मौर्य, राजेश मौर्य, दिनेश कुमार, आदित्य मौर्य, शिव कुमार मौर्य, वैभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें