फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर सुरक्षा के साथ हों साफ सफाई के पूरे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईदगाह कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान कमेटी ने 21 जुलाई को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा के पर्व को देखते हुए ईदगाह व मस्जिदों में चाक चौबंद सुरक्षा के साथ ही साफ सफाई के इंतजाम कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में विशेषतौर से कुर्बानी के बाद मांस को शहर से गांव तक ले जाने वाले लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

ईदगाह कमेटी से जुड़े अजमल कुरैशी, मेराज अय्युबी, महफूज अहमद, नियामतुल्लाह खान, अब्दुल मजीद अंसारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से मुलाकात की और पर्व को सकुशल निपटाने से व्यवस्था कराने संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
अजमल कुरैशी ने बताया कि तीन दिन तक मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान बड़े पैमाने पर कुर्बानी होती है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग कुर्बानी कराने शहर में आते हैं। ऐसे में गांव तक मांस ले जाने में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए सुरक्षा के समुचित इंतजाम प्रशासन पहले से ही सुनिश्चित कराए। कुर्बानी के लिए जानवरों को लाने ले जाने में भी अराजक तत्वों का हस्तक्षेप न होने दिया जाए।
विज्ञापन

मेराज अय्यूबी ने कहा कि पर्व को देखते हुए ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास विशेष साफ सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव भी कराया जाए। कुर्बानी के बाद जानवरों के मलबे को गड्ढे में दफनाने के इंतजाम भी नगर पालिका परिषद के स्तर से पहले ही करा दिए जाए। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय के ईदगाह मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। ईद की विशेष नमाज को देखते हुए इस अतिक्रमण को भी तुरंत हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें