फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मशीनों में नहीं दाैड़ रहा करंट, चाैथे दिन भी लाैटे मरीज

Fri, 05 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को इलाज कराने पहुंचे मरीज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की जनरल ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रही। कई मरीज ऑपरेशन के लिए आए और बिजली टि्पिंग के चलते मशीनों के नहीं चलने की जानकारी पर ओटी के बाहर से ही लाैट गए। वहीं ओटी में इलाज की प्रतीक्षा में बैठे डॉक्टर–स्टाफ माैजूद रहा। जिला अस्पताल में वीआईपी फीडर से बिजली की सप्लाई होने के बाद भी तकनीकी समस्या ठीक नहीं हो पा रही है। जिससे जिला अस्पताल में चाैथे दिन भी ऑपरेशन ठप रहे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से लगातार प्रयासों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मरीजों को अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। फिलहाल अस्पताल को अस्थाई रूप से वीआईपी फीडर से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, मगर बार-बार हो रही ट्रिपिंग ऑपरेशन सेवाओं को पटरी पर लौटने नहीं दे रही है। ऐसे में गंभीर हालत में पहुंचे आपात मरीज भी बिना इलाज लौटने को मजबूर हैं। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब जिला अस्पताल आने के बजाय निजी या अन्य सरकारी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
...फिर भी नहीं मिली राहत
बृहस्पतिवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम विभाग में तैनात एनेस्थेटिस्ट को जिला अस्पताल वापस बुला लिया गया। इससे उम्मीद जगी थी कि ऑपरेशन सेवाएं फिर से शुरू हो सकेंगी, लेकिन बिजली की समस्या ने एक बार फिर सब रोक दिया।
विज्ञापन

उपकरण नहीं चल पा रहे
वीआईपी फीडर से मिल रही बिजली में बार-बार ट्रिपिंग होने से मशीनें और उपकरण चल नहीं पा रहे। हमने समस्या की पूरी जानकारी बिजली विभाग को दे दी है और लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन

डॉ. पीएन यादव, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें