फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: न माइक्रोस्कोप है न दूरबीन, कैसे हों ईएनटी के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बीते कई वर्षों से नाक, कान और गला रोगियों की जटिल सर्जरी नहीं हो रही हैं। ऑपरेशन थियेटर में माइक्रोस्कोप, दूरबीन सहित अन्य जरूरी उपकरण न होने से गंभीर रोगियों को रेफर किया जा रहा है। और तो और ओपीडी में भी मरीजों के उपचार के लिए जरूरी उपकरण नहीं हैं। कई बार लिखा पढ़ी करने के बाद भी ईएनटी विभाग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसका खामियाजा जरूरतमंदों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाक, कान व गला रोग विभाग में डॉ. आरएम वर्मा और डॉ. मुख्तार शेख की तैनाती है। ईएनटी का ऑपरेशन थियेटर भी बना है, जहां सामान्य ऑपरेशन किए जाते हैं। जटिल ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरण माइक्रोस्कोप, टिम्पैनोप्लास्टी सेट, हेड लाइट, सेप्टोप्लास्टी सेट, इंडोस्कोप, दूरबीन, इंडोस्कोपी कैमरा विद मॉनीटर आदि हैं ही नहीं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में गंभीर रोगियों को रेफर करना पड़ रहा है। ईएनटी विभाग में प्रत्येक कार्यदिवस पर औसतन 150 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 15 से 20 रोगी ऐसे होते हैं, जो ऑपरेशन के लिए आते हैं। उपकरणों के अभाव में उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर दिया जाता है।
ऑपरेशन थियेटर ही नहीं, बाह्य रोग विभाग में भी चिकित्सकों के पास जरूरी उपकरणों का टोटा है। यहां तक की उनके पास हेड लाइट और चिमटी भी नहीं हैं। इसकी वजह से डॉक्टरों को रोगियों का उपचार करने में दिक्कत आ रही है। उपकरण खरीदने के लिए विभाग की ओर से कई बार सीएमएस को लिखित व मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इसकी वजह से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में ढीली करनी पड़ रही जेब

जिला अस्पताल में ईएनटी के ऑपरेशन न होने के कारण अधिकतर रोगी मेडिकल कॉलेज के बजाय निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं। जहां उनसे ऑपरेशन के नाम पर ठीकठाक रकम ली जा रही है। जरूरतमंदों को मजबूरी में अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता हो जाए तो बड़ी संख्या में रोगियों को राहत मिल जाए।
शासन को भेजा है पत्र

ईएनटी विभाग में उपकरणों की उपलब्धता के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जरूरी उपकरण खरीद उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ईएनटी के सामान्य ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. ओम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें