फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ...तो बीस मिनट में पढ़ डाले 16 हजार पन्ने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अचानक शर्तें बदल देने तथा मात्र 20 मिनट में 16 हजार पन्नों को पढ़ लिए जाने का बड़ा कारनामा नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर दिखाया। यह आरोप दोनों नगर पंचायत में अलग-अलग कामों के लिए टेंडर डालने वाले ठेकेदारों ने लगाते हुए एडीएम से शिकायत की है। आरोप है कि लगभग 15 करोड़ के टेंडर में मनमानी बरती गई। एडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव से पहले निकायों में विकास कार्यों को लेकर हड़बड़ी देखने को मिल रही है। नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर पंचायत जहांगीरगंज में निर्माण कामों के लिए बीते दिनों टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी।
टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदार ओंकार, अमित त्रिपाठी, अशोक, एके सिंह ने आरोप लगाया कि छह अप्रैल को शाम पांच बजकर 26 मिनट पर टेंडर खोला गया। तकनीकी जांच के बाद पांच बजकर 46 मिनट पर प्रक्रिया को पूरा कर पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के पांच ठेकेदारों को काम दे दिया गया। आरोप लगाया कि महज 20 मिनट में टेंडर से संबंधित 16 हजार पन्नों को अधिकारियों ने कैसे पढ़ डाला। इसी प्रकार की गड़बड़ी कर बीते दिनों नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में भी इन्हीं फर्मों को लाभ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

इस बीच संबंधित ठेकेदारों ने डीएम को संबोधित शिकायत एडीएम से मुलाकात कर शुक्रवार को सौंपा। मांग की गई कि पूरे मामले की जांच करा कर जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए। एडीएम को कहा गया कि चहेतों को लाभ देने के लिए ऐन मौके पर निविदा की शर्तें भी बदल दी गईं, इसकी भी जांच कराई जाए। उधर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जेम पोर्टल से लेकर सभी तकनीकी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें