फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्टूडियो से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के समंथा चौराहा स्थित स्टूडियो के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित को शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी के समंथा गांव निवासी अर्जुन तिवारी का चौराहे पर स्टूडियो है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार शाम स्टूडियो में ताला बंद कर घर चला गया। शनिवार सुबह स्टूडियो पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख सन्न रह गया।
स्टूडियो के पिछले हिस्से में लगा दरवाजा टूटा था। वहां रखा फोटो व वीडियो कैमरा, कम्प्यूटर, दो प्रिंटर सहित कई सामान नदारद थे। काउंटर में रखी 12 हजार की नकदी भी चोर उठा ले गए। उसने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें