फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में इंजीनियर पति समेत सास ससुर भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी की आवासीय कॉलोनी में दहेज के लिए की गई हत्या मामले में पुलिस ने इंजीनियर पति के साथ ही सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना दो दिन पहले हुई थी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व एनटीपीसी के आवासीय कॉलोनी में इंजीनियर दीपनारायण की पत्नी शालिनी की मौत की खबर सामने आई थी। इसके कुछ ही देर बाद एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शालिनी को तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अमरबहादुर व इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। अस्पताल से शव को अभिरक्षा में ले लिया गया।
इसी बीच हमीरपुर जिले के मेरापुर निवासी मृतका शालिनी (26) के पिता रामचरण निषाद ने पहुंचकर इब्राहिमपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में एनटीपीसी में जेई के पद पर कार्यरत पति दीपनरायण, ससुर रामहेत, सास पूनम, देवर लव व कुश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में छानबीन के साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें