फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने पार की नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनेपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर 40 हजार नकदी व दो लाख के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हो सकी। घर के अंदर सामान बिखरा देख परिजन सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला महरुआ थाना क्षेत्र के घनेपुर गांव का है। बुधवार रात गांव निवासी रामधन के घर के पिछले हिस्से की दीवार को फांदकर चोर घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे बॉक्स के ताले को तोड़ दिया और उसमें रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के आभूषण व 40 हजार नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हो सकी जब परिजन कमरे में पहुंचे। वहां बॉक्स खुला पड़ा था और उसमें रखा सामान इधर उधर बिखरा था। यह देख परिजन सन्न रह गए। सूचना मिलते ही इर्द-गिर्द के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 टीम को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया।
रामधन के अनुसार वह राजगीर है। घर आदि बनाने का कार्य करता है। गत दिवस ही उसने एक व्यक्ति का छत ढालने का काम लिया हुआ था। उसे एडवांस में चालीस हजार रुपये मजदूरी के तौर पर मिले थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, चोरी की घटना पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट की। उनका कहना है कि चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई न होने से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें