फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 18 Dec 2015 10:43 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी अभिषेक (19) पुत्र तीरथराम गुरुवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। गनपतपुर गांव के निकट पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी ओमप्रकाश (55) पुत्र दुर्गाप्रसाद गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी रामउजागिर (40 )पुत्र रामकिशोर गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय अकबरपुर नगर के निकट एक दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें