जानकारी के मुताबिक गांव निवासी दिनेश (36) पुत्र हरीलाल ने शुक्रवार शाम पांच बजे अपने को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला, परिवारीजनों को चिंता हुई ।
जब उन लोगों ने कमरे की खिड़की से अंदर देखा, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दिनेश का शव कमरे की छत में लगे कुंडे से गमछे के सहारे लटक रहा था। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। सूचना मिलने पर एसओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
दिनेश के शव को नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ के अनुसार पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि दिनेश की पत्नी बीते दिनों नाराज होकर मायके चली गई थी। इसी से दिनेश परेशान चल रहा था।