फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। अलीगंज क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए सुनील कुमार की मंगलवार को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथी शिवा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गोकुला निवासी रामशब्द के मुताबिक उनका बेटा सुनील कुमार (27) 16 अगस्त को अपराह्न चार बजे अपने पड़ोसी दोस्त शिवा के साथ बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी जा रहे थे। इसी दौरान कटरिया फरीदपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी।
शिवा के परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता है और हादसे के मात्र दो दिन पूर्व ही गांव लौटा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें