फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की जान गई, दूसरा गंभीर

Sat, 23 Jul 2016 10:17 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करंट लगने से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में दो युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत माधवपुर गांव निवासी मुखनाथ (35) पुत्र रामराज शुक्रवार देर शाम घर की बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे किसी प्रकार तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। इसी थाना अन्तर्गत भवानीपुर निवासी प्रभात (35) पुत्र बुधिराम शनिवार सुबह पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें