फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को पीटा

Mon, 07 Dec 2015 10:44 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के बरहा रामबाबा गांव निवासी जयराम दलित पुत्र चौथी सोमवार को किसी काम से अकबरपुर जा रहा था। गांव से कुछ दूर आया था कि छह लोगों ने उस पर हमला कर दिया और पिटाई कर दी। गुहार पर पहुंचे आस पास के लोगों ने उसकी जान बचाई।

वह वापस घर लौटा और परिवारीजनों के साथ महरुआ थाने पहुंचा। थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के जितेन्द्र कुमार, चंदन, संदीप कुमार व समरबहादुर सहित कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्घ रंजिश पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ विजय मिश्र ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें