यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कमलेश 35 पुत्र इंद्रजीत ने रविवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया।
कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में दर्द शुरू हो गया। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो उनमें रोना पीटना मच गया। आननफानन में उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।