अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सोमवार को चार उपनिरीक्षक और दो मुख्य आरक्षी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बसखारी के लहटोरवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील दत्त को आलापुर थाने में नवीन तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक ब्रहप्रकाश श्रीवास्तव को शहजादपुर चौकी से हटाकर श्रवणक्षेत्र चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा को लहटोरवा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे रणविजय सिंह को शहजादपुर चौकी की कमान सौंपी गई है। भीटी के हेड मोहर्रिर मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव को पुलिस लाइन और मुख्य आरक्षी कमल मोहन को हेड मोहर्रिर भीटी में तैनाती दी गई है। (संवाद)