फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध के सीने पर महिला ने हंसिया से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। थाना क्षेत्र के बनगांव में महिला ने वृद्ध के सीने पर हंसिया से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी भीटी में इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वृद्ध के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी मेवालाल (60) बीते दिन गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी चंद्रावती वहां पहुंच गई और वृद्ध के साथ अभद्रता करने लगी। मेवालाल ने जब इस पर विरोध जताया, तो आक्रोशित महिला ने वृद्ध के सीने पर हंसिया से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक महिला वहां से भाग गई।
इस बीच पहुंचे परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी भीटी लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, वृद्ध के पुत्र राकेश ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें