फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पता नहीं, उसके नाम हो गया रसोई गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक महिला के नाम पर फर्जी ढंग से गैस कनेक्शन आवंटित कर दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी तब हुई, जब गत दिवस महिला के पति एक गैस एजेंसी पर कनेक्शन के लिए पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि उसकी पत्नी के नाम पर पहले से ही एक कनेक्शन जारी है। अब उसे दूसरा कनेक्शन नहीं दिया जा सकता, जबकि महिला के पति का कहना है कि उसने कभी कोई कनेक्शन अभी तक लिया ही नहीं। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन

मामला टांडा तहसील क्षेत्र का है। खासपुर निवासी जयराम ने एसडीएम एमपी सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिनों वह एक गैस एजेंसी पर पत्नी के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए पहुंचा। उसके द्वारा जब कनेक्शन के लिए प्रपत्र पेश किया गया तो एजेंसी के कर्मचारियों ने कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया। कारण पूछने पर बताया गया कि उसकी पत्नी पटना देवी के नाम से पहले से कनेक्शन आवंटित है, ऐसे में एक ही नाम से दूसरा कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता। यह सुनते ही वह भौचक्का रह गया।
पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा इससे पहले कभी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया गया, फिर इस तरह से उसके पत्नी के नाम पर कैसे कनेक्शन जारी किया जा सकता है। यह पूरी तरह से कर्मचारियों की मनमानी है। बताया कि उसके यहां लंबे समय से चूल्हे पर खाना बनाया जाता है। उसी से निजात पाने के लिए वह गैस कनेक्शन के लिए पहुंचा था, लेकिन एजेंसी के कर्मचारियों की मनमानी से उसे गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसडीएम को दिए पत्र में मांग किया कि उसकी पत्नी पटना देवी के आधार संख्या से अवैध रूप से गैस कनेक्शन लेने वाले के पते की जानकारी किया जाए तथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस मामले में एसडीएम एमपी सिंह ने मामले को दिखवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें