फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बढ़ाई जाए निर्माणाधीन थिरुआ पुल की चौड़ाई

Sat, 27 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप, सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन


जमुनीपुर(अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र टांडा के मखदूमसराय समेत आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थिरुआ नाले पर बन रहे पुल के निर्माण में मनमानी की शिकायत की है। कहा गया कि नाले पर जो पुल बन रहा है उसकी चौड़ाई काफी कम है। इससे सरयू नदी का जलस्तर बढने पर गांव में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका है।
अमेदा निवासी ओमप्रकाश व त्रिभुवन ने पत्र में कहा कि सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से थिरुआ नाला भी उफान पर आ जाता है। इससे आसपास के गांव में बाढ़ का पानी पहुंच जाता है। अब इस नाले पर जो पुल बन रहा है वह बहुत ही संकरा है। इससे आगामी दिनों बाढ़ के विकराल रूप लेने का डर बढ़ गया है। यदि नाले की चौड़ाई अधिक होती तो पानी का सुचारु रूप से आवागमन होता। ऐसे में बाढ़ की संभावना कम होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतिपुरा निवासी रामबहाल, हौसिला प्रसाद, मखदूमसराय निवासी रूपेश चौधरी, संजय, दिनेश, मनोज, चांदपुर निवासी उमापति वर्मा, घनश्याम, सुरेश ने कहा कि ग्रामीणों के हित को देखते हुए नाले की चौड़ाई बढ़ाई जाए। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र ही नाले की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई तो पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें