फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिपाही की पिटाई कर क्षतिग्रस्त कर दिया वाहन

Sat, 27 May 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद मौके पर गए थे पीआरवी कर्मी
विज्ञापन

एक नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
भीटी (अंबेेडकरनगर)। भीटी थाना क्षेत्र के इच्छूपुर गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंचे एक पीआरवी पुलिसकर्मी की कुछ ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अहिरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत पीआरबी 1687 के सिपाही योगेश कुमार ने भीटी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई शुक्रवार रात भीटी थाना क्षेत्र के इच्छूपुर निवासी सुरेश कुमार ने अपने साथ मारपीट होने की सूचना दी। इस पर वह टीम के साथ कुछ ही देर में गांव पहुंच गए। वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। वहां पता चला कि दो पक्षों ने मारपीट की है। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। ग्रामीण आरोपियों को तत्काल पकड़े जाने की मांग पर अड़े थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें खोजकर पकड़ने की बात की। लेकिन इसी बीच महिलाओं ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीआरवी कर्मी वहां से निकलने की कोशिश करने लगे तो ग्रामीणों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। इसमें सिपाही योगेश लाठी लगने से घायल हो गया। जबकि पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना मिलते ही वहां पहुंची। भीटी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी विजय बहादुर को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी है। उधर ग्रामीण सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें