फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम ने बढ़ाई सांस के रोगियों की मुश्किलें, बढ़े मरीज

Sat, 01 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बदल रहे मौसम का असर सेहत पर पड़ रहा है। इससे सांस, एलर्जी के मरीजों में दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही। रोगियों को परामर्श के दौरान चिकित्सकों ने इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौसम में नमी के कारण वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। इससे पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जबकि एलर्जी के मरीजों को भी दिक्कत होती है। उन्हें सर्दी-जुकाम, नाक से पानी, आंख में खुजली होने लगती है।
बीते दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीपी वर्मा ने बताया कि मौसम बदलने से सांस व एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। वातावरण में नमी के कारण लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसके कारण संक्रमण तेजी से होता है। सांस की नली सिकुड़ जाती है। शुगर के मरीज को भी दिक्कत होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से अस्थमा के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए। पुराने मरीज को नियमित दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन



ऐसे करें सावधानी
जो रोगी नियमित दवा खाते हैं वह जरूर खाएं।
गुनगुने पानी का सेवन करें।
फास्ट फूड से पूरी तरीके से परहेज करें।
सफाई पर ध्यान दें, हाथ धोकर भोजन करें।
बारिश में बिल्कुल न भीगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें