फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बादल और बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में अचानक हुए बदलाव के बीच भीषण गर्मी से संघर्ष कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। उमड़ते-घुमड़ते काले बादल व बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार तो हो गया लेकिन किसानों को मायूसी हाथ लगी। दरअसल मौजूदा समय में मेंथा व गन्ने की फसल की सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में बारिश होने से संबंधित किसानों को लाभ मिलता लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से हो रही भीषण धूप व गर्मी से रविवार सुबह राहत मिल गई। दरअसल उमड़ते-घुमड़ते काले बादलोंं के बीच अकबरपुर समेत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी होने लगी। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। खुशगवार मौसम के बीच लोगों ने बाजारों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर खरीदारी की तो मौसम बेहतर होने का बच्चों ने रविवार के अवकाश के बीच आनंद उठाया। गलियों को क्रिकेट का मैदान बना दिया।
उधर काले बादल को देखकर मेंथा व गन्ना किसानों के चेहरे तो खिले लेकिन बारिश न होने से मायूसी हाथ लगी। दरअसल मौजूदा समय में मेंथा व गन्ना की उपज की सिंचाई की जरूरत है। अकबरपुर के किसान गंगाराम व जलालपुर के मेवालाल ने कहा कि यदि बारिश हुई होती तो इसका लाभ मेंथा व गन्ना की फसल को होती। बूंदाबांदी से मौसम तो अच्छा हुआ है लेकिन इसका फसल को कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें