फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 82 सेंटीमीटर बढ़ा

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कम्हरिया घाट के निकट बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार को नदी का जलस्तर 84.60 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 83.78 मीटर था। 24 घंटे में जलस्तर 82 सेंटीमीटर बढ़ गया। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने के साथ नदी के किनारे कटान की आशंका भी बढ़ गई है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब मांझा क्षेत्र में नदी का पानी किनारों से टकराने लगा है। निचले इलाकों में भी पानी धीरे-धीरे भरने लगा है। इटौरा ढोलीपुर निवासी भावेश ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का पानी किनारे से तेजी से टकरा रहा है। इससे खेतों में कटान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। फिलहाल किसी स्थान पर परेशानी की सूचना नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें