फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 99 सेमी नीचे

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के मांझा कम्हरिया के निकट बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को यह खतरे के निशान से महज 99 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नदी का बढ़ता पानी अब निचले इलाकों में फैलना शुरू हो गया है। मांझा क्षेत्र में कटान तेज होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 84.27 मीटर से बढ़कर 84.57 मीटर दर्ज हुआ। मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा के ग्रामीण सबसे अधिक चिंतित हैं। नदी के किनारे लगातार कटान से खेती योग्य भूमि नदी में समा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान और जलस्तर बढ़ने से कई खेत विलीन हो सकते हैं। इससे तटबंध पर भी दबाव बढ़ जाएगा।
मांझा कम्हरिया के सतिराम, फूदल और राजेश ने बताया कि नदी का पानी तटबंध की ओर बढ़ रहा है। आराजी देवारा के संतोष, धर्मेंद्र और रामकिशन ने भी यही बात कही। यदि अगले दो दिनों तक यही स्थिति रही तो हरे चारे का संकट और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड अयोध्या मांझा कम्हरिया में बांस क्रेट लगा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि तेजी से बढ़ते जलस्तर के लिए ये इंतजाम पर्याप्त नहीं होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण
आलापुर। तहसील के वसुधा सिंह सभागार में बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में संभावित बाढ़ के दौरान विभागीय समन्वय, त्वरित राहत व बचाव, संसाधनों की उपलब्धता और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पर चर्चा हुई। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने राहत संसाधन तैयार रखने, आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आशीष राय ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि सांस या हृदय गति रुकने की स्थिति में शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। साथ ही सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, नावों के सुरक्षित उपयोग, डूबते व्यक्ति को बचाने, राहत शिविर, संचार व्यवस्था, अफवाहों से बचाव और सही सूचना प्रसारित करने का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वॉलंटियर्स को लोगों को जागरूक कर आपात सूचना प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की लगी ड्यूटी
सरयू का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। निगरानी के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी आलापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें