फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर नौ सेमी घटा, कटान से चिंता

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के चाडीपुर घाट के निकट कम होता सरयू नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज होने से बाढ़ का खतरा कम हुआ है, लेकिन मांझा क्षेत्र में कटान से ग्रामीणों की चिंता बरकरार है। बुधवार को नदी का जलस्तर नौ सेंटीमीटर घटकर 84.36 मीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही नदी खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे पहुंच गई।
विज्ञापन

आराजी क्षेत्र में बंधे की ओर बढ़ रहा पानी भी अब स्थिर हो गया है। इससे किसानों और नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। हालांकि, मांझा क्षेत्र में इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब कई स्थानों पर नदी कटान कर रही है। इस पर काबू पाने के लिए बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से ट्री स्पर और बंबू क्रेट लगाने का काम लगातार कराया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर कटान थम नहीं रही है।
एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर मांझा क्षेत्र में राजस्व टीम को लगाया गया है, जो नदी के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें