फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के चुनाव ड्यूटी में लगने से यात्रियों मुश्किल

Thu, 08 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान नौ अक्तूबर शुक्रवार को होगा। ऐेसे में पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों पर भेजने के लिए निर्वाचन विभाग ने सरकारी व निजी वाहनों को पहले से ही अधिगृहीत कर लिया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में वाहन चुनाव ड्यूटी में चले गए।
विज्ञापन


 इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अकबरपुर रोडवेज पर पूरे दिन यात्री वाहन के लिए इधर उधर भटकने रहे। इक्का दुक्का वाहन यदि लम्बे इंतजार के बाद पहुंचते भी तो उनके सवारियों को बैठने का जगह नहीं मिलता। ऐसे में या तो वह खड़े होकर यात्रा करने के लिए विवश हुए या फिर बैठकर वाहनों के आने का इंतजार करना ही उचित समझा।

यात्री अशोक कुमार, राजितराम, राजेश व रामप्रसाद आदि ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे से लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। एक बस आयी भी तो वह सवारी से इतनी भरी थी कि उसमें खड़े होने का जगह नहीं था। राजेसुल्तानपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे राघवेन्द्र तिवारी भी करीब दो घंटे से रोडवेज बस आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें