फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक गंभीर

Mon, 31 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बेवाना थाना क्षेत्र के कलुआ कौरा गांव निवासिनी शबीना (22) पत्नी मजलूम ने रविवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगडने लगी।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले तो उसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब शबीना ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह से ऊबकर ही शबीना ने विषाक्त खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासिनी वंदना (24) पत्नी विमल ने सोमवार भोर में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तेजी से तबियत बिगडने पर परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें