फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

Fri, 13 Nov 2015 11:12 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजेश पांडेय व बिंदू के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन मामले के स्थाई निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि गुरुवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि बिंदू पक्ष ने भूखड पर अधिकार जताने का प्रयास किया, जिसका राजेश पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर पहले तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और फिर लाठी डंडे चलने लगे।

इसमें आलोक (22), अभिषेक (24) पुत्रगण राजेश व धर्मेंद्र (40) पुत्र राजबहादुर घायल हो गए थे। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ योगेश शाह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें