फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, 13 घायल

Sun, 27 Dec 2015 11:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहां गांव में ट्रांसफार्मर से तार खींचने के मामूली विवाद में शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा तफरी व चीख पुकार का माहौल बना रहा। एक घंटे से अधिक समय तक हुई मारपीट के लोग दहशत में घरों के अंदर कैद रहे।
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव निवासी मोहम्मद आजम का 15 वर्षीय पुत्र आसिफ शनिवार शाम दूध बेचकर घर जा रहा था। वह गांव के निकट पहुंचा तो उसने एक ट्रांसफार्मर के तार को छू लिया लिया था। इस पर गांव के निकट पहुंचते ही गांव के ही मोहम्मद  अरशद व अन्य ने उसकी ट्रांसफार्मर से तार खींचने का आारोप लगाकर पिटाई कर दी।

इस पर मोहम्मद आजम ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।  इस बीच पुलिस से शिकायत किए जाने पर मोहम्मद अरशद पक्ष के लोग नाराज हो गए। इसी बात को लेकर रविवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन


जमकर हुई मारपीट से गांव में काफी देर तक चीख पुकार का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मद आरिफ, जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद  सादिक, मोहसिना, नरगिस, अबूबकर, अबूहमजा, मोहम्मद अदनान सहित दोनों पक्ष के कुल 13 लोगों  को चोटें आईं।

उधर थाना अन्तर्गत उसमापुर गांव निवासी देवराज व रामअजोर के बीच भूमि विवाद को लेकर शनिवार शाम मारपी हो गई।  आरोप है कि संबंधित भूमि पर रामअजोर पक्ष के लोग कब्जा कर रहे थे। इस पर जब  देवराज के 23 वर्षीय पुत्र राहुल राज ने विरोध किया, तो आरोप के मुताबिक  एकजुट हुए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

गुहार पर बीचबचाव करने पहुंचे  गांव के संगम 28 पुत्र बुद्धू की भी पिटाई कर दी गई। इससे दोनों को चोटें  आईं। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और  केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ एनके पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली  है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें