फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 51 सेंटीमीटर घटा, राहत

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के किनारे घटा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को 51 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटने से बाढ़ की आशंका कम हुई है और किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, मांझा क्षेत्र के कई हिस्सों में नदी की कटान अभी भी जारी है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरयू नदी का जलस्तर 84.57 मीटर से घटकर 84.06 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर कम होने से निचले इलाकों में पानी का दबाव घटा है, लेकिन इटौरा ढोलीपुर के पूर्वी हिस्से समेत कुछ स्थानों पर कटान जारी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से प्रभावित स्थलों पर बंबू क्रेट लगाए जा रहे हैं। इससे पहले डीएम ईशा प्रिया भी कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर कटान नहीं थम सका है।
ग्रामीण अभिषेक सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान अभी नहीं दिख रहा। उनका कहना है कि हर वर्ष कटान से किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाहित होती जा रही है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है और कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। कटान प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ कार्य खंड की टीम लगातार काम कर रही है और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें