फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से राख हुई तीन लाख की संपत्ति

Mon, 28 Sep 2015 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बसंतपुर निवासी राधेश्याम पुत्र छुटकुन के कच्चे घर में सोमवार सायं पांच बजे करीब अचानक आग लग गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी दौड़े।
विज्ञापन


सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच आग ने घर के अन्य हिस्सों में रह रहे राधेध्याम के भाई घनश्याम, सियाराम व शिवराम की गृहस्थी भी जलाकर खाक कर दी। ग्रामीणों ने आग की विभीषिका देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

आलापुर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची, इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक चारों भाईयों की लगभग चार लाख की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें