हजपुरा गांव निवासी अलाउद्दीन की 16 वर्षीय पुत्री शाजिया बानो ने बुधवार रात विषाक्त खा लिया। कुछ ही देर में शाजिया की हालत बिगड़ने लगी। उसने परिवारीजनों को विषाक्त खाने की बात बताई, तो उनमें हड़कंप मच गया।
पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशोरी ने किन कारणों से विषाक्त खाया ये नहीं पता चल सका है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि शाजिया एक महाविद्यालय प्रबंधक के घर में खाना बनाती थी। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ वह खाना बनाकर घर लौटी और विषाक्त खा लिया।
एसओ का कहना है किशोरी ने किन कारणों से जहर खाया? ये पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में यदि कोई दोषी मिला तो कार्रवाई की जाएगी।