फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डूबने से हुई थी शिक्षक की मौत, सलफास भी खाई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के नटकहा गांव निवासी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में कार्यरत शिक्षक अरुण वर्मा (34) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत के अलावा सल्फास खाने की पुष्टि हुई है। यह मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

17 जुलाई 2026 की सुबह अरुण वर्मा घर से सुल्तानपुर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट में दस्तावेज के सत्यापन के लिए निकलने की बात कहकर गए थे। उसी शाम उनका शव अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित श्रृंगी ऋषि घाट पर मिला था। परिजनों को यह जानकर हैरानी हुई थी, क्योंकि उनका सुल्तानपुर जाने का कार्यक्रम था।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज अभिमन्यु शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अरुण ने पहले सल्फास का सेवन किया था। आशंका जताई कि जहरीले पदार्थ के प्रभाव से शरीर में तेज जलन और बेचैनी हुई होगी। इसके बाद उन्होंने सरयू नदी में छलांग लगाई होगी। पुलिस को परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिवार के सदस्य इस पूरे प्रकरण पर अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कर्ज और ऑनलाइन गेमिंग की चर्चा
घटना के बाद गांव और बाजार में कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को छह-सात लोग अरुण के घर पहुंचे थे। वे सभी अपने रुपये वापस मांग रहे थे। बताया जा रहा है कि अरुण पर करीब 35 लाख रुपये का कर्ज था। वह ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए थे। इतना ही नहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज में उनके साथी शिक्षकों से भी बार-बार उधार लेने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें