फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 20 मेगावाट कम बिजली मिलने से आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
ट्रांस​मिशन बिजली घर कुर्की। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बरसात के मौसम में कोयले की कमी का असर जिले की बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। ट्रांसमिशन को सामान्य दिनों की तुलना में 20 मेगावाट कम बिजली मिल रही है। पहले जहां करीब 290 मेगावाट बिजली उपलब्ध होती थी, वहीं इन दिनों आपूर्ति घटकर 270 मेगावाट रह गई है। बिजली की उपलब्धता कम होने से जिलेभर में आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने शहरी क्षेत्रों के लिए 24 घंटे, कस्बों के लिए 21.5 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया है। हालांकि, उपलब्धता कम होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में करीब 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई क्षेत्रों में दिन और रात के अलग-अलग समय बिजली कटौती की जा रही है।
बिजली की कमी के साथ लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। फाल्ट होने पर रोस्टर के अतिरिक्त भी बिजली बाधित हो रही है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ किसानों की सिंचाई और छोटे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ट्रांसमिशन स्तर पर बिजली की उपलब्धता घटने का असर बिजलीघरों से जुड़े फीडरों पर भी दिखाई दे रहा है। उपलब्ध बिजली के अनुसार ही विभिन्न बिजलीघरों को आपूर्ति भेजी जा रही है।
विज्ञापन

कम बिजली मिलने से आपूर्ति प्रभावित
एसडीओ ट्रांसमिशन आरपी पाठक ने बताया कि ट्रांसमिशन को पहले की अपेक्षा 20 मेगावाट कम बिजली मिल रही है। उपलब्ध बिजली के अनुसार ही बिजलीघरों को आपूर्ति भेजी जा रही है। बिजली की उपलब्धता सामान्य होने पर आपूर्ति में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें