फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूप निकलने से बाजारों में लौटी रौनक, राहत

Sat, 10 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 शनिवार सुबह धूप निकलने के बाद कलेक्ट्रेट के निकट पार्क में बैठे लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बनी ठंड और गलन के बीच शनिवार को मौसम ने कुछ राहत दी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी। सुबह के समय गलन और ठिठुरन के कारण सुस्त पड़े जनजीवन में धूप निकलते ही धीरे-धीरे हलचल शुरू हो गई। धूप की तपिश मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलना शुरू किया।
विज्ञापन

शहर के शहजादपुर सहित अन्य प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी और दुकानें खुलते ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। धूप खिली रहने से दिन भर लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत महसूस हुई। खासकर सुबह और दोपहर के समय धूप की गर्माहट ने ठंड के असर को कम किया। हालांकि खुले और छायादार स्थानों पर ठंड का असर कुछ हद तक बना रहा, लेकिन इसके बावजूद धूप ने लोगों को काफी सुकून दिया। दोपहर के समय महिलाएं कपड़े धोने और सुखाने में जुटी रहीं, वहीं कई लोग छतों, आंगनों और खुले स्थानों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। पार्कों और घरों की छतों पर बुजुर्गों और बच्चों की मौजूदगी भी बढ़ी, जिन्होंने धूप का भरपूर आनंद लिया। हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर से बढ़ने लगी, जिससे लोग जल्दी अपने घरों की ओर लौटने लगे। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार पांच से छह किमी प्रति घंटा के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें