फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद निकली धूप, फिर भी ठंड बरकरार

Sat, 07 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह चारों तरफ छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिनों से खराब चल रहे मौसम के बीच शनिवार दोपहर बाद धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते आमजन को राहत नहीं मिली। हालांकि लोग धूप में बैठकर गपशप करते जरूर दिखे। इससे पहले शनिवार की सुबह घने कोहरे से हुई। कोहरे व सर्द हवा से गलन बढ़ गई जिससे आम जन-जीवन पूरी तरह बेहाल रहा। पूर्वाह्न तक तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन धूप निकलने से कुछ चहल-पहल जरूर बढ़ी।
विज्ञापन


शाम होते-होते एक बार फिर से ठंड का दौर बढ़ गया। इससे ज्यादातर लोग जल्दी-जल्दी अपने काम निपटाकर घर चले गए। दो दिनों से अचानक बढ़ी ठंड का दौर शनिवार को भी कमोवेश जारी रहा। शनिवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। कोहरे व सर्द हवा ने एक बार फिर से जताया कि शनिवार को भी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

सड़कों पर दोपहर तक लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते रहे तो जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के छोटे-बड़े बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा। दुकानदार प्रतिष्ठान खोलकर ठंड से बचने के लिए सड़क के किनारे अलाव जलाकर तापते दिखे। इसके अलावा निजी व सरकारी कार्यालयों में भी लोग दरवाजा बंद कर काम करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


दोपहर बाद धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते उसमें तपिश नहीं थी। इससे वह भी कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत नहीं दिला सकी। हालांकि ठंड से बचने के लिए धूप में बैठे लोग जगह-जगह गपशप करते दिखे। इस बीच शाम होते-होते एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया।

नतीजतन लोग जल्दी-जल्दी कार्य निपटाकर घर लौट गए। उधर कड़ाके की ठंड होने के बावजूद सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई और न ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में कंबल वितरण में भी तेजी ही आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें