फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बनारस में पीएम के स्वागत का हिस्सा बनेंगी प्रतिमा

Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतिमा यादव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकगायिका प्रतिमा यादव 10 और 11 सितंबर को बनारस में होने वाले कार्यक्रमों में आगंतुकों के स्वागत का हिस्सा बनेंगी। माॅरीशस के प्रधानमंत्री बुधवार और भारत के प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को बनारस यात्रा पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रतिमा यादव अपने 15 सदस्यीय दल के साथ अवधी लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिमा के नेतृत्व में प्रस्तुतियां होंगी। दल में आठ महिला और छह पुरुष सहयोगी कलाकार शामिल हैं। तैयारियों के लिए कलाकारों ने बताया कि इस मंच पर अवधी लोकसंस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महिला सहयोगियों में नेहा वर्मा, अंशू, अंशिका यादव, पायल यादव, लक्ष्मी यादव, प्रियांशी वर्मा, प्रकृति चौहान और नीलू मौर्या हैं। पुरुष सहयोगियों में आकाश मांझी, मनीष मांझी, अशोक कुमार यादव, सालिकराम, जगराम और प्रेमचंद्र शामिल हैं। इन 15 में से आठ कलाकार अंबेडकरनगर जिले के ही निवासी हैं। प्रतिमा यादव पूर्व में कई राष्ट्रीय आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। प्रतिमा का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उन्हें लोक संस्कृति को प्रधानमंत्री स्तर के आयोजन में प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें