फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्राचीन बुढ़वा बाबा धाम में प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में तनाव

Wed, 10 Sep 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
हजपुरा के असमानपट्टी ​​​स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा धाम में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पाने
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर क्षेत्र के असमानपट्टी गांव स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा धाम में मंगलवार रात अराजक तत्वों ने संत प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मंदिर परिसर में भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सुरक्षित हटवाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि बुढ़वा बाबा धाम क्षेत्र में आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद है। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मंदिर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से धाम परिसर में नशे के आदी युवक और अराजक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया था, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण रमापति, रामरथ यादव, सुरेंद्र कुमार और सेवाराम ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही ने ही इस घटना को जन्म दिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। अराजक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें