अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम अकबरपुर में जिला हैंडबॉल संघ के तहत हैंडबॉल लीग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। स्टेडियम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। वहीं जिला हैंडबॉल संघ की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का पहला मैच स्टेडियम वर्सेस रेड क्लब के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम 9-2 से जीत हासिल की। दूसरा मैच हैंडबॉल एसोसिएशन वर्सेस यूपीएस अफजलपुर के बीच खेला गया, जिसमें हैंडबॉल एसोसिएशन ने यूपीएस अफजलपुर को 7-3 से हराकर जीत दर्ज की। छठा मैच स्टेडियम वर्सेस यूपीएस अफजलपुर के बीच खेला गया। स्टेडियम ने यूपीएस को 10- 6 से हराकर जीत हासिल की और सबसे ऊपर स्थान बनाया।
इसका आयोजन जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह की अगुआई में हुआ। विजेता टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने किट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ने कहा कि हैंडबॉल का जिले में उज्ज्वल भविष्य है।