फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का शव गांव लाया गया

Thu, 26 Nov 2015 10:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक को अंतिम विदाई देने पहुंचे डीएम विवेक ने परिवारीजनों को शासन से 20 लाख रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वायदा करने के साथ ही एसडीएम को आवश्यक औपचारिकता अविलंब पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। बाद में पार्थिव शरीर का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते चलें कि तीन दिन पूर्व लद्दाख में आर्मी में चालक के पद पर तैनात सिपाही अजय कुमार प्रसाद (36) पुत्र रामप्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जानकारी होने पर पिता रामप्रसाद परिवार के साथ रांची से भीटी थाना क्षेत्र दुबाने का पूरा गांव बुधवार सुबह ही पहुंच गए।

घटना से पत्नी साधना सहित दो पुत्रों का रो रोकर बुरा हाल था। गुरुवार सुबह सिपाही का शव पैतृक गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। लोग भी आंसू नहीं रोक सके। पत्नी व बच्चों ढांढस बंधाने की भी हिम्मत लोग नहीं जुटा पा रहे थे।  शव को अंतिम विदाई देने के लिए डीएम विवेक भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


परिवारीजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इसके साथ ही 20 लाख रुपये की सहायता शासन से दिलाए जाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने एसडीएम एसपी को आवश्यक कागजात अविलंब पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी अन्य आवश्यक मदद भी सुनिश्चित की जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने भी श्रद्घांजलि दी।सैकड़ों नम आखों के बीच गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार सुदामा प्रसाद वर्मा, एसओ भी सोमेश्वर सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें