अंबेडकरनगर। कटेहरी के ग्राम करदासपुर में वाराणसी से पधारे गोविंद देव शास्त्री महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय कथा का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवंबर 2025 को कलश यात्रा के साथ हुआ था।
पूरे आयोजन में वैदिक कर्मकांड, मंत्रोच्चार और यज्ञ-धर्म की पवित्रता बनाए रखने में आचार्य दया शंकर मिश्रा सहित उपस्थित विद्वान ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रवाचक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाललीलाएं, गोवर्धन लीला, उद्धव-गीता, रुक्मिणी विवाह, परीक्षित प्रसंग, वेदांत-तत्व एवं भक्त चरितों का वर्णन किया। आयोजन में संचालक सत्यम गोंड ने मंच व्यवस्था, पंडाल समन्वय किया। कथा के अंतिम दिन शनिवार को भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य यजमान शिवराम छब्बन पाल व उनकी फूलपत्ती देवी, श्रेयांश, मोहित, लकी, आरुषि, कुमकुम, रितिका, आयुषी, शौर्य आदि उपस्थित रहे।